Latest Updates

सात-दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला- ‘पितृसमीक्षा’

जून 15–21, 2026 हमें आपको ‘पितृसमीक्षा’ पर हमारी सात-दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है, जो 15 जून से शुरू होकर 21 जून, 2026 को समाप्त होगी। ‘पितृसमीक्षा’ पंडित मधुसूदन ओझा द्वारा लिखी गई है। ‘पितृ’ शब्द का अर्थ है पूर्वज। पंडित मधुसूदन ओझा ने पूर्वजों के विषय पर एक विस्तृत पुस्तक लिखी है। पुस्तक की शुरुआत वैदिक विज्ञान के सैद्धांतिक तत्वों की व्याख्या से होती है। इसके बाद पुस्तक में पितरों या पूर्वजों का विवरण दिया गया है। ऋग्वेद के अनुसार, पितर तीन प्रकार के होते हैं – अवर पितर, उत्परस पितर और मध्यम पितर। इनमें से अवर पितर सबसे महत्वपूर्ण हैं। ग्रंथ यहाँ पढ़ें Pitrsameeksha – Vedic Eye

Read More

NATIONAL WORKSHOP ON PITRSAMEEKSHA

June 15-21, 2026 We are happy to welcome you to our seven-day NATIONAL WORKSHOP ON PITRASAMEEKSHA beginning from JUNE 15 and concluding on JUNE 21, 2026. Pitrasameeksha is written by Pandit Madhusudan Ojha. The term pitr means ancestors. Pandit Madhsudan Ojha has written a comprehensive book on the subject of ancestors. The book opens with an explanation of theoretical elements of vedic science. The book then goes to offer an account of pitr or ancestors. According to Rigveda, there are three types of pitr–avar pitr, utparas pitr and madhyam pitr. Of these, avar pitra is the most important. Read the book here Pitrsameeksha – Vedic Eye

Read More

National Seminar on Shatapatha Brahmana Vijnana Bhashya: A Discussion on Havirgrahana (Series-5)

Report Shri Shankar Shikshayatan Vedic Research Institute organised the fifth National Seminar on Shatapatha Brahmana on Saturday, 30 May 2026. The seminar focused on the chapter entitled “Havirgrahana” from Shatapatha Brahmana Vijnana Bhashya, authored by Pandit Motilal Shastri. The event formed part of an ongoing series dedicated to exploring the diverse themes discussed in this remarkable commentary on the Shatapatha Brahmana. Dr. Lakshmi Mishra Dr. Lakshmi Mishra, Associate Professor, Department of Sanskrit, University of Delhi, inaugurated the discussion by observing that the Vijnana Bhashya encompasses a wide range of subjects interpreted through a scientific perspective. According to the text, Yajna is the fundamental principle underlying the creation of the universe. Based on the dictum “Pankto Vai Yajnah”, all existence is understood as possessing a fivefold structure. She explained that the term Pankta signifies the collective unity of five sacrifices. Similarly, the human body itself is conceived as consisting of five divisions: the head, the region extending from the neck to the lower abdomen, the pelvis and thighs, the legs up to the feet, and the feet themselves. These divisions are designated respectively as Parshvakapala, Jatukasthi, Shankhasthi, Gandasthi, and Aghohanvasthi, illustrating the correspondence between the human body and the cosmic sacrificial order. Dr. Suryakant Tripathi Dr. Suryakant Tripathi, Assistant Professor, Department of Sanskrit and Prakrit, Deen Dayal Upadhyay Gorakhpur University, discussed the topic “Nakshatramula Aditi”, describing it as an extensive and profound concept. He explained that the Earth’s orbital path is referred to as the Krantivritta, while the Moon’s orbit is known as the Dakshavritta. Through its association with the twenty-seven lunar mansions (nakshatras), the lunar orbit is divided into twenty-seven sections, symbolically representing Soma in twenty-seven forms. Assuming the form of Kashyapa, the Sun becomes the progenitor of creation, and the solar life-force (Sauraprana) emanating from the Sun is itself identified as Kashyapa. Thus, the entire process of creation is interpreted through the interaction of the Sun and the Moon. He emphasized that the Hindi Vijnana Bhashya of the Shatapatha Brahmana is distinguished by such scientific interpretations of Vedic concepts. Dr. Jaya Saha Dr. Jaya Saha, Assistant Professor, Department of Sanskrit, Tripura University, delivered a thoughtful exposition on the scientific treatment of various topics in the commentary, particularly the doctrine of Havirgrahana. She explained that Haviryajna follows the performance of Agnihotra, while Somayajna, also known as Jyotishtoma, succeeds the Haviryajna. Among these sacrificial rites, Haviryajna occupies a central position and is regarded as a reflection of the terrestrial sacrifice (Parthiva Yajna), wherein offerings of food and Soma are made.The Earth itself is described as having two aspects: one inclined toward the Sun and the other turned away from it. The hemisphere opposite the Sun is identified with the Garhapatya fire altar, whose fire is called Garhapatyagni. The hemisphere facing the Sun corresponds to the Ahavaniya altar and its sacred fire, while the central region of the Earth represents the Vedi. The southern region is identified with the Dakshinagni altar, also known as Shrapanagni. Through these symbolic correspondences, the commentary presents a cosmic interpretation of the Vedic sacrificial system. Dr. Ankur Vats Dr. Ankur Vats, Assistant Professor, Department of Veda, Central Sanskrit University, Raghunathkirti Campus, elaborated on the process of Havirgrahana, explaining that it is performed with an instrument known as the Shakata. In the absence of this implement, the ritual should be carried out using the Sphyopahita Idapatri. He further explained that just as the archetypal form of sacrifice is the Purusha Yajna, the Shakata itself represents an archetypal sacrificial form. In the primordial sacrifice, numerous elements are assembled, including Agni, Vedi, and Havirdhana. The Havirvedi is associated with the Darshapurnamasa Ishti, while the Mahavedi corresponds to the Jyotishtoma sacrifice. According to this cosmological interpretation, the entire Earth constitutes the Garhapatya fire altar, while the region extending from the Earth’s surface to the Sun is the Mahavedi. The Ahargana characterized by the Saptadasha Stoma represents the Uttaravedi or Ahavaniya, and the Ekavimsha Sun itself is identified with the Yupa (sacrificial post). Beneath this solar Yupa lies the Saptadasha Stoma, which constitutes the Ahavaniya altar. The term Ahavaniya, he noted, derives from the expression “Ahuyate Yatra Somah”—”that place where Soma is invoked.” Valedictory The seminar commenced with the recitation of Vedic benedictory hymns by Shri Abhishek Dubey, a Vedic scholar from the Department of Veda, Kameshwar Singh Darbhanga Sanskrit University. The proceedings were ably moderated by Dr. Mani Shankar Dwivedi, Guest Faculty, Jamia Millia Islamia. The seminar witnessed enthusiastic participation from professors, researchers, students, and scholars of Sanskrit from universities and colleges across several states of India, making the event a meaningful and successful academic gathering.

Read More

राष्ट्रीय संगोष्ठी शतपथब्राह्मणविज्ञानभाष्य : हविर्ग्रहण विमर्श (शृंखला-५)

प्रतिवेदन श्रीशंकर शिक्षायतन वैदिक शोध संस्थान द्वारा दिनांक ३० मई २०२६, शनिवार को सायंकाल ५-७बजे तक अन्तर्जालीय माध्यम से राष्ट्रीय संगोष्ठी का समायोजन किया गया। पण्डित मोतीलाल शास्त्री प्रणीतशतपथब्राह्मणविज्ञानभाष्य नामक ग्रन्थ के ‘हविर्ग्रहण’ नामक प्रकरण पर विचार किया गया। इस ब्राह्मणग्रन्थ केविविध विषयों को आधार बना कर यह राष्ट्रीय संगोष्ठी समायोजित की गई थी। डॉ. लक्ष्मी मिश्रा, सह आचार्या, संस्कृत विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली ने विषय को उद्घाटितकरते हुए कहा कि विज्ञानभाष्य में अनेक विषय समाहित हैं। विश्व की उत्पत्ति का मूल यज्ञ है। ‘पाङ्क्तो वै यज्ञः’इस सिद्धान्त के आधार पर संपूर्ण तत्त्वों को पञ्चात्मक माना गया है। पाङ्क्त शब्द का अर्थ है- पाँच यज्ञों कासमूह, वह समूह एक होकर के पाङ्क्त शब्द के द्वारा व्यवहृत होता है। मनुष्य का सम्पूर्णं शरीर पाँच पर्व वालाहै। उस में मस्तक पहला पर्व, कण्ठ से मल द्वार तक दूसरा पर्व, श्रोणि से जाँघ की हड्डी तक तीसरा पर्व, जाँघ कीहड्डी से पाद के मूल तक चौथा पर्व, पाँचवां पर्व पाद है। इन सभी पर्वों के नाम क्रमश हैं- पार्श्वकपाल,जातूकास्थि, शङ्खास्थि, गण्डास्थि, अघोहन्वस्थि। (शतपथब्राह्मणम पृ. ३९६) डॉ. सूर्यकान्त त्रिपाठी, सहायक आचार्य, संस्कृत एवं प्राकृत विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुरविश्वविद्यालय, गोरखपुर ने विषय पर बोलते हुए कहा कि नक्षत्रमूला अदिति यह विषय अत्यधिक विस्तृत है।इसमें पृथिवी के परिभ्रमण वृत्त को क्रान्तिवृत्त और चन्द्रमा के परिभ्रमण वृत्त को दक्षवृत्त कहा जाता है। चन्द्रमासत्ताईस नक्षत्रों के साथ संबन्ध स्थापित कर के दक्षवृत्त के सत्ताईस विभाग हो जाते हैं। अत एव कन्या रूप वालेसोम सत्ताईस भाग में विभक्त हो जाते हैं। सूर्य कश्यप रूप में बदल कर प्रजाओं की सृष्टि करता है। सूर्य सेनिकलता हुआ सौरप्राण ही कश्यप कहलाता है। सूर्य और चन्द्रमा के आधार पर ही समस्त सृष्टि व्याख्यायित है।इस प्रकार के वैज्ञानिक व्याख्या से परिपूर्ण यह शातपथब्राह्मण हिन्दी विज्ञानभाष्य है। (वही पृ. ४०७) डॉ. जय साहा, सहायक आचार्या, संस्कृत विभाग, त्रिपुरा विश्वविद्यालय, त्रिपुरा ने अपना सारगर्भितव्याख्यान देते हुए कही कि इस भाष्य में विविध विषयों का प्रतिपादन वैज्ञानिक रूप में किया गया है। उनविषयों में हविर्ग्रहण का विषय इस प्रकार है- अग्निहोत्र के बाद हविर्यज्ञ होता है। हविर्यज्ञ के बाद सोमयज्ञ होताहै। सोमयज्ञ का ही दूसरा नाम ज्योतिष्टोमयज्ञ है। इन यज्ञों में हविर्यज्ञ प्रधान है। हविर्यज्ञ पार्थिवयज्ञ कीप्रतिकृति है। पार्थिवयज्ञ में अन्न और सोम की आहुति दी जाती है। पृथ्वी दो रूपों में विभक्त है। पृथिवी का एकभाग सूर्य की ओर झुकी हुई है। दूसरा भाग सूर्य से विपरीत दिशा की ओर झुकी हुई है। सूर्य से विपरीत भागवाले पृथिवी गार्हपत्यकुण्डाग्नि है । इस कुण्ड में जो अग्नि रहता है वह गार्हपत्याग्नि कहलाता है। सूर्य की दिशा मेंजो भाग है वह आहवनीयकुण्ड है, उसी को आहवनीय अग्नि कहते हैं। पृथिवी के बीच का भाग वेदी है, पृथिवीका दक्षिणभाग दक्षिणाग्निकुण्ड है, उसी को दक्षिणाग्नि कहते हैं। दक्षिणाग्नि का ही दूसरा नाम श्रपणाग्नि भी है।(वही पृ. ३६८) डॉ. अंकुर वत्स, सहायका आचार्य, वेदविभाग, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, रघुनाथकीर्ति परिसर नेविषय को प्रतिपादित करते हुए कहा कि हविर्ग्रहण शकट नामक अस्त्र से होता है। यदि शकट न हो तो‘स्फ्योपहिता इडापात्री’ इस अस्त्र से हविर्ग्रहण करना चाहिए। जिस प्रकार यज्ञ का प्रकृतिस्वरूप पुरुष यज्ञ है,उसी प्रकार प्रकृतिस्वरूप शकट भी यज्ञ है। प्रकृतियज्ञ में दूसरे दूसरे अनेक पदार्थ संकलित किये जाते हैं। उनपदार्थों में अग्नि है, वेदि है और हविर्धान है। हविर्वेदि का संबन्ध दर्शपूर्णमासेष्टि से है। महावेदि का ज्योतिष्टोम सेसंबन्ध है। संपूर्ण भूमि गार्हपत्याग्निकुण्ड है। भूपृष्ठ से सूर्य का प्रदेश महावेदि है। सप्तदश स्तोम वाला अहर्गणउत्तरवेदि आहवनीय है। एकविंश सूर्य यूप है। सूर्यरूप यूप के नीचले भाग में सप्तदश स्तोम आहवनीय है।‘आहूयते यत्र सोमः’ इति व्युपत्ति से आहवनीय होता है । (वही पृ. ३२५) श्रीअभिषेक दुबे, वैदिक, आचार्य कक्षा, वेदविभाग, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय,दरभंगा ने सस्वर वैदिक मङ्गलाचरण का पाठ किया। कार्यक्रम का सञ्चालन जामिया मिल्लिया इस्लामिया केअतिथि प्राध्यापक डॉ. मणि शंकर द्विवेदी ने किया। इस कार्यक्रम में अनेक प्रान्तों के विश्वविद्याल औरमहाविद्याल के आचार्य, शोधछात्र, संस्कृत विद्या मे रुचि रखने वाले विद्वानों ने उत्साह पूर्वक भाग ग्रहण करगोष्ठी को सफल बनाया।

Read More

National Seminar on Shatapatha Brahmana Part IV

Report The Shri Shankar Shikshayatan Vedic Research Institute organised a national seminar via online mode on Thursday, April 30, 2026, from 5:00 PM to 7:00 PM. The seminar focused on the chapter titled “Vak Samyaman evam Patrapratapan” (from the text ‘Shatapatha Brahmana Vijnana Bhashya’, authored by Pandit Motilal Shastri). This national seminar, fourth in the annual series of discussions, was structured around the diverse subjects of this Brahmana text. Key Speakers and Discourses

Read More

राष्ट्रीय संगोष्ठी शतपथब्राह्मणविज्ञानभाष्य : वाक् संयमन एवं पात्रप्रतपन विमर्श (शृंखला-४)

प्रतिवेदन श्रीशंकर शिक्षायतन वैदिक शोध संस्थान द्वारा दिनांक ३० अप्रैल २०२६, बृहस्पतिवार को सायंकाल५-७ बजे तक अन्तर्जालीय माध्यम से राष्ट्रीय संगोष्ठी का समायोजन किया गया। पण्डित मोतीलाल शास्त्रीप्रणीत शतपथब्राह्मणविज्ञानभाष्य नामक ग्रन्थ के ‘वाक् संयमन एवं पात्रप्रतपन’ नामक प्रकरण पर विचारकिया गया। इस ब्राह्मणग्रन्थ के विविध विषयों को आधार बना कर यह राष्ट्रीय संगोष्ठी समायोजित की गई थी। डॉ. रामचन्द्र, अध्यक्ष, इन्स्टीट्युट आफ इन्टीग्रेटेड एण्ड आनर्स स्डडीज, संस्कृत विभाग, कुरुक्षेत्रविश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र ने कहा कि वाक् संयमन व्यावहारिक जीवन में अत्यन्त आवश्यक है। शतपथ ब्राह्मणग्रन्थमें कहा गया है कि ‘वाग्वै यज्ञः’, इस के अनुसार यज्ञ से ही वाक् की उत्पत्ति होती है। वाक्पिण्ड ही यज्ञ कापरिचायक है। मनुष्यलोक में वाक् के बिना यज्ञ नहीं हो सकता है। देवता के स्तर पर एवं मनुष्य के स्तर परइन दोनों स्तरों में वाक् की ही प्रधानता है । शतपथ ब्राह्मणा में प्रजापति तत्त्व की प्रधानता है। यह प्रजापतितीन रूपों में विभक्त है- आत्मा, ब्रह्म और यज्ञ । इन तीनों में आत्मा मुख्य है। इस आत्मा का पहला रूप ब्रह्म है।जिसे मौलिकतत्त्व कहा गया है। इस आत्मा का दूसरा रूप यज्ञ है । यज्ञ यौगिकतत्त्व है। शतपथब्राह्मणाविज्ञानभाष्य पृ. २४६ डॉ. ओङ्कार यशवन्त सेलूकर, सहायक आचार्य, वेद विभाग, श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृतविश्वविद्यालय, नई दिल्ली ने अपने व्याख्यान में कहा कि शतपथब्राह्मण के हिन्दी विज्ञानभाष्य में इन्द्र कीव्याख्या विविधि प्रकार से की गयी है। सूर्य के प्रकाश से इन्द्र तत्त्व का बोध होता है। पृथ्वी छोटी है और सूर्यबडा है। इस दृष्टि से सूर्य का साम बड़ा है। पृथ्वीलोक, अन्तरिक्षलोक और द्युलोक ये तीनों मिल कर ही त्रैलोक्यकहलाता है। पृथ्वीलोक पर जो इन्द्रप्राण है उसको वासव कहा जाता है। पृथ्वीलोक का देवता वसु है। वसु शब्दसे वासव शब्द बना है। अन्तरिक्षलोक का देवता रुद्र है, ‘मरुतो रुद्रपुत्रासः’ इस सिद्धान्त के अनुसार मरुत् हीअन्तरिक्ष का देवता है। वही इन्द्र का रूप है। द्युलोक में मघवा प्रधान है। इन्द्र का नाम मघवा है। वेद में सूर्य कावाचक इन्द्र है। द्युलोक में सर्वत्र इन्द्रप्राण की प्रधानता रहती है। वही पृ. २६४ श्रीरजनीश कुमार पाण्डेय, सहायक आचार्य, वेदविभाग, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर परिसरने कहा कि वेदशब्द की व्युत्पत्ति के आधार पर नवीन अर्थ की परिकल्पना इस विज्ञानभाष्य में किया गया है।‘विद्यते’ इस क्रियापद के द्वारा वर्तमानकाल का, ‘वेत्ति’ इस क्रियापद के द्वारा ज्ञान का, ‘विन्दते’ इस क्रियापद केद्वारा बोध का अर्थ स्पष्ट होता है। इस परकार सत्ता, ज्ञान और उपलब्धि ये तीन अर्थ वेदशब्द के सिद्ध हो जातेहैं। मन, प्राण और वाक् ये तीन तत्त्व वैदिकविज्ञान में मुख्य हैं। मन को ज्ञानप्रधान कहा गया है, प्राण कोक्रियाप्रधान कहा गया है और वाक् को अर्थप्रधान कहा गया है। फिर अमृत और मर्त्य के भेद से मन, प्राण औरवाक्, ये तीनों तत्त्वों को दो भागों में विभक्त किया गया है। अमृतभाग में ‘मन, प्राण और वाक्’ ये तीन तत्त्वरहते हैं। मर्त्यभाग में ‘नाम, रूप और कर्म’ ये तीन तत्त्व हैं। वही पृ. २९९ डॉ. अंकित शाण्डिल्य, सहायक आचार्य, वेदविभाग, महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय,उज्जैन ने कहा कि शतपतब्राह्मणा हिन्दी विज्ञानभाष्य में ‘चतुष्टयं वा इदं सर्वम्’ इस वैदिकसिद्धान्त का अभिनवव्याख्या की गयी है।। पूर्वरूप, उत्तररूप, सन्धि और सन्धान ये चार तत्त्वों का विश्लेषण किया गया है। ये चारोंतत्त्व मिलकर ही संहिता है। इस संहिता का विचार छान्दोग्य उपनिषत् मे भी प्राप्त होता है। प्रो. सन्तोष कुमार शुक्ल, आचार्य, संस्कृत प्राच्य विद्याध्ययन संस्थान, जवाहरलाल नेहरूविश्वविद्यालय, नई दिल्ली कार्यक्रम के अध्यक्ष थे। उन्होंने कहा कि शतपथ ब्राह्मण के अनुसार प्रथम इष्टिव्रतोपायन है। व्रतग्रहण अर्थात् सत्यवचन का पालन ही व्रतोपायन है। यह व्रत तीन प्रकार के हैं- कायिक,वाचिक और मानसिक। वाचिक व्रत को ही वाक्संयमन कहा गया है। धर्मशास्त्र के अनुसारं तिथिपरक जो व्रतकहे गये हैं उस व्रत में वाक्संयमन कर्म को किया जाता है। दर्शपूर्णमास इष्टि में व्रतग्रहण से लेकर व्रतविसर्जनतक सत्यवचन का पालन अत्यन्त आवश्यक है। आज का विचार इसी पर था। सभी विद्वानों न् ग्रन्थ को आधारबना कर सारगर्भित व्याख्यान किया है, जिससे यह कार्यक्रम अत्यन्त सफल रहा। श्रीसतीश कुमार पाण्डेय, वैदिक, आचार्य कक्षा, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर परिसर ने सस्वरवैदिक मङ्गलाचरण का पाठ किया। कार्यक्रम का सञ्चालन श्रीशंकर शिक्षायतन वैदिक शोध संस्थान के शोधअधिकारी डॉ. लक्ष्मी कान्त विमल ने किया। इस कार्यक्रम में अनेक प्रान्तों के विश्वविद्यालय और महाविद्यालय केआचार्य, शोधछात्र, संस्कृत विद्या मे रुचि रखने वाले विद्वानों ने उत्साह पूर्वक भाग ग्रहण कर गोष्ठी को सफल बनाया।

Read More

National Seminar on Shatapatha Brahmana-Part III

Report The national seminar on Shatpatha Brahmana was organised on March 31, 2026. The discussion focused on the chapter titled “Paristaraṇa and Pātrāsādana” from the book Shatapatha Brāhmaṇa Vijñāna Bhāṣhya composed by Pandit Motilal Shastri. This national seminar was organised based on various themes found in this Brāhmaṇa text. Dr. Jyotsna Dwivedi, Assistant Professor, Department of Sanskrit, Institute of Excellence in Higher Education, Government Thakur Ranmat Singh College, Rewa, Madhya Pradesh, stated in her lecture that in the Shatapatha Brahmana, there are ten ritual implements:Śūrpa–Agnihotra-havaṇī, Sphya–Kapālani, Śamyā–Kṛṣṇājina, Ulūkhal–Mūsal, and Dṛṣat–Upala.These ten implements are placed in the sacrificial hall (yajñasgālā), and this act is called Pātrāsādana. These implements are arranged in pairs according to prescribed rules. It is explained in the Vijñāna Bhāshya that creation arises from pairing (yugma). While explaining the word dvandva (pair), it is stated that a task performed by one person can also be performed by two persons, but when two individuals work together, greater power arises. A novel interpretation of the term dvandva in the sequence of Pātrāsādana has been presented by Pandit Motilal Shastri in the Śhatapatha Brāhmaṇa Vijñāna Bhāṣhya. Dr. Sapna Chandel, Assistant Professor, Department of Sanskrit Evening Studies, Himachal Pradesh University, Shimla, stated that yajña represents the connection between the spiritual world and the divine world. When the individual soul establishes a connection with the divine soul, the yajña takes place. In the ritual of Pātrāsādana, these ten vessels represent mediation. Regarding this mediation, the author of the Vijñāna Bhāṣhya explains that these ten vessels function as intermediaries between the individual soul and the divine soul. Dr. Shilpa Singh, Assistant Professor, Department of Sanskrit, Faculty of Arts, Banaras Hindu University, Varanasi, stated that speech (vāk) is the fundamental principle of the creation of yajña. The first initiator of yajña is the water-based Parameṣṭhī. Creation is of two types—artha-srishṭi (material creation) and śabda-srishṭi (verbal creation). In the Parameṣṭhī principle reside Bhṛgu and Aṅgirā. These two principles are elaborately explained by the author using the terms ṛta and satya. The dense state of Aṅgirā is Agni. Agni becomes speech and enters the mouth. According to this principle, Agni plays the primary role in the origin of sound. Dr. Ranjan Lata, Assistant Professor, Department of Sanskrit and Prakrit, Deen Dayal Upadhyay Gorakhpur University, Gorakhpur, stated that in Vedic science, creation is explained through the concept of three worlds (trailokya). Among these, Earth occupies the first position. On Earth reside the metre Māchanda and the deity Agni. The second realm is the intermediate region (Antarikṣa), where the metre Pramāchanda and the deity Vāyu reside. The third realm is the heavenly region (Dyuloka), where the metre Pratimāchanda and the deity Sūrya reside. In the ritual of Pātrāsādana, there are ten vessels, corresponding to ten metres. Creation itself is formed from metres (chandas). In the Paristaraṇa ritual, sacred kuśa grass is spread carefully throughout the sacrificial hall. In the Pātrāsādana ritual, the ten prescribed vessels suitable for yajña are arranged. Prof. Santosh Kumar Shukla, Professor at the School of Sanskrit and Indic Studies, Jawaharlal Nehru University, New Delhi, presided over the program. He stated that the lectures delivered today by distinguished women scholars of the country were highly meaningful and worthy of appreciation. Through their dedicated efforts, they have elucidated complex aspects of the Śhatapatha Brāhmaṇa. Just as yajña occurs in nature, similarly human beings perform yajña using material substances. In this section, the Virāṭ Purusha, metres (chandas), and yajña vessels have been explained from a scientific perspective. The presentation of new insights regarding creation itself constitutes science. Dr. Kamalraj Upadhyay, Vedic scholar at Brahmachari Mahanand Veda Pathshala, Bulandshahr, Uttar Pradesh, recited the Vedic invocation (maṅgalācaraṇa) in traditional chant. The program was conducted by Dr. Lakshmi Kant Vimal, Research Officer at the Shri Shankar Shikshayatan Vedic Research Institute. Scholars, teachers, research students, and enthusiasts of Sanskrit studies from various universities and colleges across different states participated enthusiastically, making the seminar successful.

Read More

राष्ट्रीय संगोष्ठी-शतपथब्राह्मणविज्ञानभाष्य : परिस्तरण एवं पात्रासादन विमर्श -(शृंखला-३)

प्रतिवेदन श्रीशंकर शिक्षायतन वैदिक शोध संस्थान द्वारा दिनांक ३१ मार्च २०२६, मंगलवार को सायंकाल ५-७बजे तक अन्तर्जालीय माध्यम से राष्ट्रीय संगोष्ठी का समायोजन किया गया। पण्डित मोतीलाल शास्त्री प्रणीतशतपथब्राह्मणविज्ञानभाष्य नामक ग्रन्थ के ‘परिस्तरण एवं पात्रासादन’ नामक प्रकरण पर विचार किया गया।इस ब्राह्मणग्रन्थ के विविध विषयों को आधार बना कर यह राष्ट्रीय संगोष्ठी समायोजित की गई थी। डॉ. ज्योत्स्ना द्विवेदी, सहायक आचार्य, संस्कृत विभाग, उच्चशिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, शासकीय ठाकुर रणमतसिंह महाविद्यालय, रीवा, मध्य प्रदेश ने अपने व्याख्यान में कही कि शतपथब्राह्मण में ‘शूर्प-अग्निहोत्रहवणी,स्फ्य-कपालानि, शम्या-कृष्णाजिन, उलूखल-मूसल, दृशत्-उपल’ ये दस पात्र हैं । ये दस यज्ञपात्र को यज्ञशालामें रखे जाते हैं। इसी कर्म को पात्रासादन कहते हैं। इन पात्रों को युग्म रूप में रख कर पात्रासादन का विधानकिया जाता है। युग्म से ही सृष्टि होती है, ऐसी व्याख्या विज्ञानभाष्य में प्राप्त होता है। विज्ञानभाष्य में द्वन्द्वशब्द की व्याख्याख्या करते हुए कहा गया है कि किसी कार्य को एक मनुष्य करता है और उसी कार्य को दोमनुष्य भी करता है। जहाँ दो लोगों के द्वारा कार्य किया जाता है वहाँ शक्ति अधिक होती है। द्वन्द्व शब्द कीअभिनव व्याख्या पात्रासादन के क्रम में कि पण्डित मोतीलाल शास्त्री जी ने शतपथब्राह्मण विज्ञानभाष्य में कियाहै। डॉ. सपना चन्देल, सहायक आचार्य, संस्कृत सान्ध्यकालीन अध्ययन विभाग, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय,शिमला ने कही कि आध्यात्मिक जगत् का आधिदैविक जगत् के साथ संबन्ध ही यज्ञ है। जब जीवात्मा इश्वरात्मासे संबन्ध बनाता है तभी यज्ञ चलता है। पात्रासादन कर्म में ये दश पात्र मध्यस्थता का प्रतिपादन करता है। कहाँयह मध्यस्थता है इस विषय में विज्ञानभाष्यकार लिखते हैं कि जीवात्मा और ईश्वरात्मा के बीच मध्यस्थभाव कानिर्वाह ये दस पात्र करते हैं। डॉ. शिल्पा सिंह, सहायक आचार्य, संस्कृत विभाग, कला संकाय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी ने कहीकि यज्ञसृष्टि का मूल तत्त्व वाक् है। यज्ञ का पहला प्रवर्तक आपोमय परमेष्ठी है। सृष्टि दो प्रकार के हैं- अर्थसृष्टिऔर शब्दसृष्टि । परमेष्ठितत्त्व में भृगु और अङ्गिरा रहते हैं। इन दोनों तत्त्वों का वर्णन ऋतशब्द से एवं सत्यशब्दसे विस्तारपूर्वक ग्रन्थकार ने किया है। अङ्गिरा की घनावस्था ही अग्नि है। अग्नि वाक् बन कर मुख में प्रवेशकरता है। इस सिद्धान्त के अनुसार अग्नि ही शब्द की उत्पत्ति में प्रधान है। डॉ. रञ्जन लता, सहायक आचार्य, संस्कृत एवं प्राकृत विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय,गोरखपुर ने कही कि वैदिकविज्ञान में त्रैलोक्य के माध्यम से सृष्टि का प्रतिपादन किया गया है। त्रैलोक्य में पृथ्वीपहली स्थान पर है। पृथिवी पर माछन्द और अग्नि देवता हैं। अन्तरिक्ष दूसरा है। अन्तरिक्ष में प्रमाच्छ्न्द औरवायु देवता रहता है। तीसरा लोक द्युलोक है। द्युलोक में प्रतिमाच्छन्द और सूर्य देवता हैं। पात्रासादन कर्म मेंदस पात्र होते हैं। दस छन्द भी हैं। छन्द से ही यह सृष्टि बनी है। परिस्तरणविध में पवित्र कुश को विस्तार पूर्वकयज्ञशाला में रखा जाता है। पात्रासादनविध में यज्ञ के उपयुक्त दस पात्र रखे जाते हैं। प्रो. सन्तोष कुमार शुक्ल, आचार्य, संस्कृत प्राच्य विद्याध्ययन संस्थान, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नईदिल्ली कार्यक्रम के अध्यक्ष थे। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रख्यात विदुषियों का सारगर्भित व्याख्यान था। येसभी विदुषी स्वागत के योग्य हैं। इन्होंने कठिन परिश्रम से शतपथब्राह्मण के विषय को उद्घाटित किया है। जिसप्रकार प्रकृति में यज्ञ होता है उसी प्रकार भौतिक द्रव्य से हमलोग यज्ञ को करते हैं। इस प्रकरण में विराट् पुरुषका, छन्द का और यज्ञ के पात्रों का वैज्ञानिक दृष्टि से व्याख्या की गयी है। सृष्टि के विषय में जो नवीन तथ्यों काउपस्थापन है वही विज्ञान है। डॉ. कमलराज उपाध्याय, वेदाचार्य, ब्रह्मचारी महानन्द वेदपाठशाला, बुलन्दशहर, उत्तर प्रदेश ने सस्वर वैदिकमङ्गलाचरण का पाठ किया। कार्यक्रम का सञ्चालन श्रीशंकर शिक्षायतन वैदिक शोध संस्थान के शोध अधिकारीडॉ. लक्ष्मी कान्त विमल ने किया। इस कार्यक्रम में अनेक प्रान्तों के विश्वविद्याल और महाविद्याल के आचार्य,शोधछात्र, संस्कृत विद्या मे रुचि रखने वाले विद्वानों ने उत्साह पूर्वक भाग ग्रहण कर गोष्ठी को सफल बनाया।

Read More

Seven-day National Workshop on Jagadguruvaibhavam

Report Report A National Workshop was organised by Shri Shankar Shikshayatan Vedic Research Institute from 11–17 February 2026, daily from 5:00–7:00 PM, through an online platform. This seven-day national workshop was conducted on the basis of the text Jagadguravaibhavam composed by Pandit Madhusudan Ojha. First Day Dr. Kuldeep Kumar, Assistant Professor, Department of Sanskrit, Central University of Himachal Pradesh, Dharamshala, served as the subject expert and conducted a line-by-line reading of the text. In the section dealing with cosmic creation (loka-sṛṣṭi) in Jagadguravaibhava, it is stated that Nara-Brahmā is an incarnation of Divya-Brahmā. Inspired by the power of Divya-Brahmā, Nara-Brahmā divided the universe into three worlds. These three worlds are: Pṛthvī-loka (earthly world), Antarikṣa-loka (intermediate space), and Dyu-loka (celestial world). At the higher region of the earthly world, a Vedi (sacrificial altar) was conceived for the purpose of yajna. This division of the earth corresponds to the Brāhma-yuga. Thereafter Nara-Brahmā further divided the entire earth into three parts. In this work the author conceptualises Divya-Brahmā in the form of Nara-Brahmā and elaborately explains the method of creation attributed to Nara-Brahmā. Dr. Kaushalendra Das, Assistant Professor, Department of Philosophy, Jagadguru Ramanandacharya Rajasthan Sanskrit University, Jaipur, stated that the Purāṇas are the texts that describe the process of cosmic creation. In ancient times Indian scholars expounded the Purāṇas in great detail. The Purāṇa is essentially the science of creation (srishthi-vidyā). Its subject matter is divided into five branches: Second Day Prof. Meera Dwivedi, Professor, Department of Sanskrit, University of Delhi, explained that Brahmā is the creator of the universe. The creation that existed in the past, exists in the present, and will exist in the future is all fashioned by Brahmā. At the divine level Brahmā is the embodiment of Prāṇa, and on earth Brahmā appears in the form of the human Guru. Brahmā creates three kinds of creation: Prof. Kripashankar Sharma, Professor, Department of Literature, Central Sanskrit University, Bhopal Campus, explained another section of the text. According to him the first triad consists of speech (vāk), prāṇa, and mind (manas). The second triad consists of desire (icchā), austerity (tapas), and fatigue (śrānti). The third triad consists of knowledge (jñāna), action (kriyā), and object (artha). Another triad consists of viḍ, brahma, and kṣatra. All these triads represent the nature of Yajus. While discussing artha-sṛṣṭi (the creation of objects), the text states that it has three forms: Here kṣara is the effect, akṣara is the cause, and avyaya is distinct from both cause and effect. Third Day Prof. Rajdhar Mishra, Professor, Department of Grammar, Jagadguru Ramanandacharya Rajasthan Sanskrit University, Jaipur, stated that a community known as the Manijas lived for a long time as a civilized society. Among them there emerged an extraordinarily learned scholar who came to rule the entire earth. He established Veda-creation, Dharma-creation, human creation, and world-creation. These forms of creation are described in detail in the subsequent portions of the text. Prof. Ram Kumar Sharma, Honorary Professor, Central Sanskrit University, Jaipur Campus, explained that Brahmā, the lord of all, exists in six forms in the context of creation. Two arise from the distinction between Jīva and Īśvara; two belong to the spiritual (adhyātmika) level; and two appear as Divya-Brahmā and Nara-Brahmā. Thus Brahmā is understood in sixfold form. Various aspects of the method of creation are described in the text. Fourth Day Prof. Dharmadatta Chaturvedi, Professor, Department of Sanskrit, Central Institute of Higher Tibetan Studies (Deemed University), Sarnath, Varanasi, stated that Manuṣya-Brahmā first examined the Sun, and then expounded Deva-vidyā and Prāṇa-vidyā. He realized that the ultimate root of the entire creation is Brahman. In support of this idea, the author cites a mantra from the Ṛgveda. Prof. Bhagirathi Nanda, Head of the Academic Chair, Shri Lal Bahadur Shastri National Sanskrit University, New Delhi, explained that in the concluding portion of the Ṛgveda Saṁhitā there are two hymns describing the exploits of Indra. The detailed life-narrative of the Indra of Vaikuṇṭha-loka is described in the text Indra-Vijaya and also in other works of Pandit Madhusudan Ojha. Fifth Day Prof. Shyamdev Mishra, Professor, Department of Jyotiṣa, Central Sanskrit University, Lucknow Campus, stated that the Veda is eternal. On the basis of this eternal Veda, Manuṣya-Brahmā perceived the Veda. Divya-Brahmā is referred to as the Ātman, the supreme self that exists within Manuṣya-Brahmā. It is Divya-Brahmā who imparted the teaching of the Veda to the human Brahmā. Dr. Arvind Kumar Tiwari, Lecturer, Adarsh Vedic Inter College Sanskrit, Baghpat (Uttar Pradesh), explained that the Sun is the principal deity. The solar realm is called the supreme locus, and within the cycle of the year the Sun embodies all forms of divinity. Other deities originate from the Sun. According to the doctrine “Prāṇa is the Deva,” the vital forces are distinct from the five elements, yet they remain constantly associated with them. Sixth Day Prof. Sadashiva Kumar Dwivedi, Head of the Department of Sanskrit, Faculty of Arts, Banaras Hindu University, Varanasi, stated that modern historians rely on sources such as coins, inscriptions on stone, inscriptions on materials, donation charters, laudatory texts, and narratives. These sources form the basis of historical writing. However, the history of the Vedic age has not yet received sufficient scholarly attention. Dr. Divyachetana Brahmachari, Assistant Professor, Department of Grammar, Sampurnanand Sanskrit University, Varanasi, stated that in the Sun three principles exist in subtle form: light (jyoti), cow (gau), and life (āyu). Among these, light is the most prominent, and the text discusses the nature of light in considerable detail. Seventh Day Prof. Krishna Kant Jha, Head of the Department of Sanskrit, Lalit Narayan Mithila University, Darbhanga, explained that the text determines time (kāla) on the basis of the position of the Pole Star (Dhruva). In the sky there is a star called Haṁsa; to its north-western lower side the Pole Star once existed. During that period the Manija people rose to prominence. Prof. Shailesh Kumar Tiwari, Professor, Department of Grammar, Faculty of Sanskrit Vidyā Dharma-Vijñāna, Banaras Hindu University, stated that Jagadguravaibhava describes four forms of water in connection…

Read More

सप्तदिवसीय राष्ट्रीय जगद्गुरुवैभवम्- कार्यशाला

प्रतिवेदन श्रीशंकर शिक्षायतन वैदिक शोध संस्थान द्वारा दिनांक ११-१७ फरवरी २०२६ को सायंकाल ५-७ बजेतक अन्तर्जालीय माध्यम से राष्ट्रीय कार्यशाला का समायोजन किया गया। पण्डित मधुसूदन ओझा प्रणीतजगद्गुरुवैभवम् नामक ग्रन्थ को आधार बना कर यह सप्तदिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न हुई। प्रथम दिवस डॉ. कुलदीप कुमार, सहायक आचार्य, संस्कृत विभाग, हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय,धर्मशाला ने विषयविशेषज्ञ के रूप में ग्रन्थ का पङ्क्तिशः पाठ किया। जगद्गुरुवैभव ग्रन्थ के लोकसृष्टि प्रसङ्गमें कहा गया है कि नरब्रह्मा दिव्यब्रह्मा का अवतार है। दिव्यब्रह्मा की प्रेरणा शक्ति से नरब्रह्मा ही तीन लोकों काविभाग किया। इन तीन लोकों में पृथ्वीलोक पहला है, अन्तरिक्षलोक दूसरा है, द्युलोक तीसरा है। पृथ्वीलोक केउच्चस्थान पर यज्ञ के लिए वेदिस्थान कल्पित किया गया, पृथिवी का यह विभाग ब्राह्मयुग के अनुसार है। फिरनरब्रह्मा ने संपूर्ण पृथ्वी को भी तीन विभागों में विभाग किया। इस ग्रन्थ में दिव्यब्रह्मा का नरब्रह्मा के रूप मेंपरिकल्पना ग्रन्थकार ने की है। नरब्रह्मा की सृष्टिशैली का विस्तार से निरूपण यहाँ किया गया है। दिव्यब्रह्मावतारोऽयं नरब्रह्मा महाशयः ।दिव्यब्रह्मप्रेरिततया शक्त्या लोकान् व्यचालयत् ॥पृथिव्या उच्चस्थानं यज्ञार्थं वेदिरूपतः क्लृप्तम् ।ब्राह्मे युगे तु पश्चात् सर्वा पृथ्वी व्यभज्यत त्रेधा ॥ जगदुरुवैभव पृ. ५३, का. १-२ डॉ. कौशलेन्द्र दास, सहयक आचार्य, दर्शनविभाग, जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय,जयपुर ने कहा कि इस ग्रन्थ में विश्वसृष्टि का निरूपण करने वाला ग्रन्थ पुराण ही है। प्राचीनकाल में भारतीयविद्वानों के द्वारा पुराण का निरूपण विस्तार से किया गया है। पुराण ही सृष्टिविद्या है । यह पुराण का विषयपाँच प्रकार हैं । इस प्रकार पुराण में पाँच विषय हो जाते हैं- त्रैलोक्यविद्या, ज्योतिर्विद्या, भुवनकोशविद्या,प्रासङ्गिकविद्या एव वंशावलीविद्या । ये पाँच पुराणविद्या पुराण में निरूपित हैं। तद्विश्वसृष्टेर्बहुधा निरूपणं पुरातनं यत्कृतमादिसूरिभिः।सा सृष्टिविद्येह पुराणसंज्ञया ख्याता विभक्ता बहुधा च पञ्चधा ॥त्रैलोक्यविश्वविद्या ज्योतिश्चक्रं च भुवनकोशश्च । प्रासङ्गिकं च वंशावली पुराणं च पञ्चविधम् ॥ वही पृ. ४, का. २-३ द्वितीय दिवस प्रो. मीरा द्विवेदी, आचार्या, संस्कृत विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली ने ग्रन्थ को पढ़ाती हुईकही कि ब्रह्मा ही सृष्टि रचता है, वह सृष्टि वर्तमानकाल में, भूतकाल में, भविष्यत्काल में ब्रह्मा के द्वारा हीबनायी जाती है, देवता के स्तर पर ब्रह्मा प्राण स्वरूप है। वह ब्रह्मा पृथ्वीलोक में मनुष्य के रूप में गुरु है। वहब्रह्मा तीन प्रकार की सृष्टि को बनाता है- मानसी सृष्टि, स्थानवती सृष्टि और मैथुनी सृष्टि । संपद्यते ब्रह्मत एव सृष्टिर्याऽभूद् भवत्यद्य भविष्यतीति ।ब्रह्मास्त्यसौ प्राणविधोऽधिदैवं भूमौ मनुष्यस्तु गुरुः स आसीत् ॥ब्रह्माऽधिदैवं सृजति त्रिधा पृथक् स मानसीं स्थानवतीं च मैथुनीम् ।ये ह्येकबिन्दौ बहवः सह स्थितास्ते मानसा भूतगुणादयो यथा ॥ वही पृ. ७, का.१-२ प्रो. कृपाशंकर शर्मा, आचार्य, साहित्य विभाग, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, भोपाल परिसर ने ग्रन्थांश कोउद्घाटित करते हुए कहा है कि वाक् प्राण मन, यह पहला त्रिक है। इच्छा, तप और श्रान्ति, यह दूसरा त्रिक है।ज्ञान, क्रिया और अर्थ, यह चौथा त्रिक है, विड्, ब्रह्म, क्षत्र, यह पाँचवाँ त्रिक है। ये सभी त्रिक यजुः का स्वरूप है।ग्रन्थ के इस भाग में अर्थसृष्टि पर विचार करते हुए कहा गया है कि यह तीन प्रकार का है। पहले प्रकार मेंअव्यय, अक्षर, क्षर हैं। क्षर कार्यरूप, अक्षर कारणरूप और अव्यय कारणकार्य से भिन्न है। विड् ब्रह्म च क्षत्रमिति त्रिवीर्यं यजुर्हि वाक्-प्राणमनोरसत्वम् ।इच्छा तपः श्रान्तिमयं त्रिवृत्तिर्ज्ञानक्रियार्थैर्भवति त्रिभावम् ॥त्रिधाऽर्थसृष्टिः प्रथमोऽव्ययोऽर्थस्ततोऽक्षरोऽथ क्षरसृष्टिरन्ते ।कार्यं क्षरं कारणमक्षरं स्यादस्त्यव्ययं कारणकार्यभिन्नम् ॥ वही पृ. ११, का. १-२ तृतीय दिवस प्रो. राजधर मिश्र, आचार्य, व्याकरण विभाग, जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृतविश्वविद्यालय, जयपुर ने निर्धारित ग्रन्थ को प्रस्तुत करते हुए कहा कि मणिजसमुदाय ने सभ्यसमाज के रूप मेंबहुदिनों तक समय बिताया । उस समय के सभ्यसमाज में एक अत्यधिक प्रतिष्ठित विद्वान् हुआ, वह विद्वान्संपूर्ण पृथ्वी पर शासन किया । उन्होंने वेदसृष्टि, धर्मसृष्टि, प्रजासृष्टि और लोकसृष्टि की रचना की है। इस ग्रन्थ केआगे के भाग में इन सृष्टियों का विस्तार से वर्णन किया गया है। भूयःसु कालेषु गतेषु साध्येष्वेकोऽतिविद्वान् पृथगुद्बभूव ।तस्य प्रभावादभवन्नवस्यारम्भो युगस्येह समस्तपृथिव्याम् ॥स वेदसृष्टिं स च धर्मसृष्टिं स च प्रजासृष्टिमलं विद्याय ।स लोकसृष्टिं विदधे विधाता स्रष्टेति विख्यातिमगात् ततः सः ॥ वही पृ. २०, का. १-२ प्रो.राम कुमार शर्मा, मानद आचार्य, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर परिसर अपने विषय पर बोलते हुएकहा कि ब्रह्मा सभी के स्वामी हैं, सृष्टिप्रसङ्ग के क्रम में यह ब्रह्मा छः प्रकार के हैं। जीव-ईश्वर के भेद से दोप्रकार के ब्रह्मा हैं। आध्यात्मिक ब्रह्मा दो प्रकार के हैं। दिव्यब्रह्मा और नरब्रह्मा के रूप में दो हैं। इस प्रकार छःसंख्या हो जाते हैं। सृष्टविधि के विविध विषय इस ग्रन्थ में वर्णित हैं। ब्रह्मा प्रभुः षड्विध एव तत्र द्विधाऽयमाध्यात्मिक एष तावत् ।दिव्यो द्विधाऽथैषनरो द्विधैते सर्वेऽपि साम्येन सृजन्ति विश्वम् ॥जीवेश्वराभ्यां द्विविधः स तेषामाध्यात्मिको यत्र यथास्ति देहे ।यथा स सृष्टिं तनुते तदुक्तं परात्परस्योपनयानुवाके ॥ वही पृ. २२, का. १-२ चतुर्थ दिवसप्रो.धर्मदत्तचतुर्वेदी, आचार्य, संस्कृत विभाग, केन्द्रीय उच्च तिब्बत शिक्षा संस्थान मानितविश्वविद्यालय, सारनाथ, वाराणसी ने निर्धारित ग्रन्थ पर बोलते हुए कहा कि मनुष्य ब्रह्मा सूर्य की परीक्षाकरके फिर वह ब्रह्मा देवविद्या और प्राणविद्या का प्रतिपादन किया। यह मनुष्य ब्रह्मा ने समझा की इस संपूर्णसृष्टि का मूल ब्रह्म ही है। इस विषय में ऋग्वेद का मन्त्र ग्रन्थकार ने उद्धृत किया है। परीक्ष्य सूर्यं तु स देवविद्याः स प्राणविद्याः प्रकटीचकार ।एकं तु स ब्रह्म समस्तमूलं समीक्ष्य देवानवशानपश्यत् ॥ वही पृ. २७, का. १ प्रो. भागीरथि नन्द, अध्यक्ष, शैक्षणिकपीठ, श्री लाल बहादुर शास्त्रि राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली नेकहा कि ऋक्संहिता के अन्तिम भाग में दो सूक्तों में इन्द्र का चरितचित्रण किया गया है। वैकुण्ठलोक में जो इन्द्रहै उसके जीवनचरित का विस्तार से वर्णन इन्द्रविजयनामक ग्रन्थ में तथा ओझा जी के अन्य ग्रन्थों में भी कियागया है। ऋक् संहितान्तभागे सूक्तद्वयमैन्द्रमाम्नात् ।वैकुण्ठेन्द्रस्तस्मिन् जीवनचरितं स्वमादिशत् सर्वम् ॥ तत्रैव पृ. ३२, का. १ पञ्चम दिवस प्रो. श्यामदेव मिश्र, आचार्य, ज्योति विभाग, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, लक्ष्मणपुर परिसर,लखनऊ ने विषय को उद्घाटित करते हुए कहा कि वेद हमेशा निश्चितरूप से नित्य है। नित्यवेद को आधार बनाकर ही मनुष्य ब्रह्मा ने वेद का दर्शन किया । दिव्यब्रह्मा को ही आत्मा कहते हैं, वही परमात्मा, मनुष्यब्रह्म मेंआत्मा है। दिव्यब्रह्मा ही वेद का उपदेश मानुषब्रह्मा को दिया है। यद्वा स नित्यं प्रतिपद्य वेदं ब्रह्मा मनुष्योऽपि चकार वेदम् ।तस्यैष आत्मैव परो यथाऽभूदुद्बुद्ध एवं स उवाच वाचम् ॥ वही पृ. ३८, का. १ डॉ. अरविन्द कुमार तिवारी, प्रवक्ता, आदर्श वैदिक विद्यालय इण्टर महाविद्यलय संस्कृत, बागपत नगर, उत्तरप्रदेश ने कहा कि सूर्य ही प्रधानदेवता है, सूर्य वह स्थान परम स्थान कहलाता है, संवत्सर में सर्वविधदेव ही सूर्यहै। सूर्य से ही दूसरे देवताओं का प्रादुर्भाव हुआ है। प्राण ही देव है, इति सिद्धान्त के द्वारा प्राणरूप देव पाँचभूतों से भिन्न हैं तथा पाँच भूतों के साथ…

Read More