Krishnarahasya series
Eight commentaries were written by Pandit Motilal Shastri based on Pandit Madhusudan Ojha’s Gitavijnana Bhashya in Sanskrit. The commentary has three parts – Rahasya Khanda, Mool Khanda, and Acharya Khanda. Ojha ji has described various forms of Shri Krishna in Acharya khanda.The ultimate principle in Vedic literature is truth and this has been revealed in Manushottam Krishnarahasya. Pandit Motilal Shastri has presented the Krishnarahasya series in the form of small books on the basis of Ojha ji’s Sanskrit commentary. These are eight respectively- Manushottamkrishnarahasya, Satyakrishnarahasya, Pratishtakrishnarahasya,Jyotikrishnarahasya,Ishwarkrishnarahasya, Paramesththikrishnarahasya,Chakshushkrishnarahasya and Vaihayakrishnarahasya. कृष्णरहस्य शृंखला पण्डित मधुसूदन ओझा जी ने संस्कृत में गीताविज्ञानभाष्य लिखा है। विज्ञानभाष्य के तीन भाग हैं- रहस्यकाण्ड, मूलकाण्ड, और आचार्यकाण्ड। आचार्यकाण्ड में श्रीकृष्ण के विविध स्वरूपों का वर्णन ओझा जी ने किया है। वैदिक साहित्य में परम तत्त्व सत्य है। उस सत्य तत्त्व का अवतरण क्रमशः मानुषोत्तम कृष्ण में हुआ है। भगवान् श्रीकृष्ण मनुष्यों में सबसे उत्तम हैं। पण्डित मोतीलाल शास्त्री ने ओझा जी के संस्कृत भाष्य के आधार पर कृष्णरहस्य शृंखला को लघुग्रन्थ के रूप में प्रस्तुत किया है। ये क्रमशः आठ हैं- मानुषोत्तमकृष्णरहस्य सत्यकृष्णरहस्य प्रतिष्ठाकृष्णरहस्य ज्योतिकृष्णरहस्य ईश्वरकृष्णरहस्य परमेष्ठीकृष्णरहस्य चाक्षुषकृष्णरहस्य वैहायसकृष्णरहस्य ManushottamkrishnarahasyaPandit Madhusudan Ojha has described the mystery of Manushottam Krishna in the Acharya khanda of Gitavijnanabhashya. This is the first book in the Krishnarahasya series written by his disciple, Pandit Motilal Shastri. Just as the word Purushottam is formed, similarly the word Manushottam is formed. Bhagwan Sri Krishna is Manushottam (supreme human being). Pandit Ojha ji has determined on the basis of the quotations from Gita that the word used by Bhagwan Krishna for himself in Gita has been used to describe Sri Krishna. मानुषोत्तमकृष्णरहस्यपण्डित मधुसूदन ओझा ने गीताविज्ञानभाष्य के आचार्यकाण्ड में मानुषोत्तमकृष्णरहस्य का वर्णन है। पण्डितमोतीलाल शास्त्री ने कृष्णरहस्य शृंखला में यह पहला है। जिस प्रकार पुरुषोत्तम शब्द बनता है उसी प्रकारमानुषोत्तम शब्द है। भगवान् श्रीकृष्ण मानुषोत्तम हैं। पण्डित ओझा जी ने गीता के उद्धरणों के आधार पर यहनिश्चित किया है कि भगवान् श्रीकृष्ण ने अपने लिए जो शब्द गीता में प्रयोग किया है उसी को आधार बना करश्रीकृष्ण का निरूपण किया गया है।मानुष अवतार कृष्ण के लिए (मैं) शब्द- ग्रन्थकार ने १२ उद्धरण यहाँ संकलित किया है।ये मे मत मिदं नित्यमनुतिष्ठन्ति मानवाः। गीता ३.३१कर्तव्यानीति मे पार्थ! निश्चितं मतमुत्तमम्। गीता १८.६ (गीताविज्ञानभाष्य, आचार्यकाण्ड, पृ.१)इन दोनों उद्धरणों में जो ‘मैं’ शब्द है उसका अर्थ मेरा है। यह मेरा शब्द मनुष्य के अर्थ में है।ईश्वर कृष्ण के लिए (मैं) शब्द- अभुत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्। गीता ४.७ये यथा मां प्रपद्यन्ते तांस्ततथैव भजाम्यम्। गीता ४.११ (गीताविज्ञानभाष्य, आचार्यकाण्ड, पृ.२)इन दोनों उद्धरणों में जो ‘अहम्’ शब्द है उसका अर्थ ‘मैं’ है। यह ‘मैं’ शब्द ईश्वरकृष्ण के अर्थ में है।अव्यय कृष्ण के लिए (मैं) शब्द- मयि सर्वाणि कर्माणि संन्यस्याध्यात्मचेतसा। गीता ३.३०न मां कर्माणि लिम्पन्ति न मे कर्मफले स्पृहा।इति मां योऽभिजानाति कर्मभिर्न स बध्यते॥ गीता ४.१४ (गीताविज्ञानभाष्य, आचार्यकाण्ड, पृ.४)इन दोनों उद्धरणों में जो ‘मयि’ और ‘मां’ शब्द हैं उसका अर्थ ‘मैं’ है। यह ‘मैं’ शब्द अव्ययकृष्ण के अर्थ में है।मानुष और ईश्वर कृष्ण के लिए (मैं) शब्द- मम देहे गुडाकेश ! यच्चान्यद्द्रष्टुमिच्छसि । गीता ११.७न च मां शक्यसे द्रष्टुमनेनैव स्वचक्षुषा ।दिव्यं ददामि ते चक्षुः पश्य मे योगमैश्वरम्। गीता. ११.८ (गीताविज्ञानभाष्य, आचार्यकाण्ड, पृ.४)इन दोनों उद्धरणों में जो ‘मम’ और ‘मां’ शब्द हैं उसका अर्थ ‘मैं’ है। यह ‘मैं’ शब्द मानुष ईश्वर कृष्ण के अर्थ में है।मानुष और अव्यय कृष्ण के लिए (मैं) शब्द- न त्वेवाहं जातु नाम न त्वं नेमे जनाधिपाः। गीता २.१२अहङ्कारविमूढात्मा कर्ताहमिति मन्यते। गीता ३.२७ (गीताविज्ञानभाष्य, आचार्यकाण्ड, पृ.६)इन दोनों उद्धरणों में जो ‘अहम्’ शब्द है उसका अर्थ ‘मैं’ है। यह ‘मैं’ शब्द मानुष अव्यय कृष्ण के अर्थ में है। ईश्वर और अव्यय कृष्ण के लिए (मैं) शब्द- तानि सर्वाणि संयम्य युक्त आसीत मत्परः। गीता २.६१सुहृदं सर्वभूतानां ज्ञात्वा मां शान्तिमृच्छति। गीता ५.२९(गीताविज्ञानभाष्य, आचार्यकाण्ड, पृ.६) इन दोनों उद्धरणों में जो ‘मत्’ और ‘माम्’ शब्द हैं उसका अर्थ ‘मैं’ है। यह ‘मैं’ शब्द ईश्वर अव्यय कृष्ण के अर्थ मेंहै।अव्यय, ईश्वर और मानुष कृष्ण के लिए (मैं) शब्द- न मे पार्थास्ति कर्तव्यं त्रिषु लोकेषु किञ्चन। गीता ३.२२उत्सीदेयुरिमे लोका न कुर्यां कर्म चेदहम्। गीता ३.२४ (गीताविज्ञानभाष्य, आचार्यकाण्ड, पृ.६)इन दोनों उद्धरणों में जो ‘मे’ और ‘अहम्’ शब्द हैं उसका अर्थ ‘मैं’ है। यह ‘मैं’ शब्द अव्यय ईश्वर कृष्ण के अर्थ मेंहै।इस प्रकार इस ग्रन्थ में कृष्ण के अनेक स्वरूपों को उद्घाटित किया गया है। Read/Download SatyakrishnarahasyaSatyakrishnarahasya is the second part in Acharya khanda of Gitavijnanabhashya written by Pandit Madhusudan Ojha. The true substance in the world is Krishna. Every living being in the world has a kind of destiny. Water always goes downwards. Fire always moves upwards. Air always moves diagonally. This is called destiny. This is the form of truth. The substance which never changes is called truth. This principle of destiny has been going on for millions of years. It is the same even today. Destiny is the truth and that is also Krishna. The thing which is not bound in the past, future and present is called truth. This thing is true, it never changes, this is the sign of truth. Brahma is everything, this is the meaning of Shruti. The whole universe has originated from this one Brahman. This whole world has originated from that one Brahman. Various thoughts have originated from that one. Brahman is the truth. The universe is the second thought of truth. Creation and dissolution – these two thoughts exist. In Vedic definition, these two are called Sanchara-Pratisanchara. The true Brahman itself transforms into the form of creation. The world is created from the order of Sanchara in Brahman. सत्यकृष्णरहस्यपण्डित मधुसूदन ओझा विरचित गीताविज्ञानभाष्य के आचार्यकाण्ड के अन्तर्गत सत्यकृष्णरहस्य दूसरे स्थान पर है। संसार में जो सत्य पदार्थ है वही कृष्ण है। संसार के प्राणिमात्र में एक प्रकार की नियति होती है। पानी सदा नीचे की ओर जाता है ।अग्नि की गति सदा ऊपर की ओर ही होती है। वायु सदा तिरझा ही चलता है। इसी को नियति कहते हैं। यही सत्य का स्वरूप है। जो पदार्थ कभी नहीं बदलता उसी का नाम सत्य है। नियति का यह सिद्धान्त लाखों वर्ष पहले से चलता हुआ आ रहा है। आज भी वही है। नियति ही सत्य है वही कृष्ण भी है। (सत्यकृष्ण रहस्य पृ. १) जिस वस्तु का भूत, भविष्यत्, वर्तमान तीनों कालों में…